विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
मथुरा, जुलाई 23 -- गुरु पूर्णिमा महोत्सव से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि विराट और अनुष्का का पिछले कुछ सालों में अध्यात्म की ओर झुकाव दिखा है। वे समय-समय पर वृंदावन आकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते रहे हैं। गुरु पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व से पहले उनकी यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। गुरुवार की सुबह आश्रम पहुंचकर दोनों ने बेहद सादगी से संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक आध्यात्मिक चर्चा भी की। यह भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, लोगों ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर चुप्पी को लेकर उठाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.