विराट कोहली-एमएस धोनी के ऊपर रोहित शर्मा, CSK स्टार ने चुना बेस्ट कप्तान
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेस्ट कप्तान चुनने को कहा गया। इस रैपिड फायर में उन्हें सबसे पहले ऑप्शन विराट कोहली और रोहित शर्मा का मिला। बिना झिझके उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव, जिनकी कप्तानी में भारत लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और मौजू कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आया। हालांकि दूबे रोहित शर्मा के साथ बने रहे। मगर जब अंत में धोनी का नाम आया तो वह थोड़ा डगमाग गए। धोनी की कप्तानी में भारत 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। माही की कप्तानी में सीएसके 5 बार चैंपियन भी बन चुकी है और दुबे उन्हीं की टीम का हिस्सा है। ऐसे में उन्होंने अंत में ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- जैंपा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.