नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- क्रिकेट की दुनिया में में कुछ शॉट्स किसी क्रिकेटर की पहचान बन जाते हैं। उस खास शॉट्स को खेलते तो विश्व भर के लगभग तमाम क्रिकेटर हैं, लेकिन किसी- किसी बल्लेबाज के लिए वह सिग्नेचर शॉट माना जाने लगता है। जैसे जब भी स्ट्रेट ड्राइव का जिक्र आता है तो वैसे विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल तक सभी बेहतरीन खेलते हैं, लेकिन यह सचिन तेंदुलकर का ही सिग्नेचर शॉट माना जाता है। कवर ड्राइव सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, बाबर आजम, लोकेश राहुल समेत दुनिया के तमाम बल्लेबाज खेलते हैं, लेकिन अब इसे विराट कोहली के लिए जाना जाता है। ठीक इसी तरह जब पुल शॉट की बात आती है तो अगर आप भारतीय प्रशंसक हैं तो आपके दिमाग में बिना कोई पल गवाए रोहित शर्मा का नाम आएगा। अगर आप कुछ पुराने समय के हैं तो शायद आपको रिकी पोंटिंग की याद आए। इस त...