विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली, जून 4 -- टीम इंडिया को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली आखिरी बार आईपीएल 2026 के फाइनल में खेले थे, लेकिन आखिर तक उन्होंने बल्लेबाजी की थी। ऐसे में सवाल यह भी है कि उन्हें कब हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है? दैनिक जागरण की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। विराट को पहले ही टीम में चुना जा चुका है। ऐसे में अब बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होगा। हालांकि, अभी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.