दुबई, दिसम्बर 4 -- न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि अगर भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा उम्र को धता बताने वाले बल्लेबाजी प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो वे अपने करियर को 2027 के वनडे विश्व कप तक बढ़ा सकते हैं। कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। वहीं रोहित ने भी पिछले तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाई। शारजाह वारियर्स की कप्तानी कर रहे साउदी ने आईएलटी20 के चौथे सत्र के मौके पर मीडिया से कहा, 'कोहली शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं और अगर वह अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं।' यह भी पढ़ें- 2462 दिनों बाद कोहली ने झेला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.