कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खेरापति क्लब ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में सदर्न क्लब ने केएन टाइटंस को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में सी स्पोर्टिंग यूनियन ने वाईएमसीसी को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में एसएस क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 260 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश सिंह ने 80 रन, अरुण ने 68 रन, आशुतोष ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में शैलेंद्र पाल ने तीन, विराट सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी खेरापति क्लब ने 37 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से विराट सिंह ने 146 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.