विराट की पारी से सोलोवेयर इलेवन 10 विकेट से जीता
कानपुर, मई 20 -- कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सोलोवेयर यूके इलेवन ने ओलिव ब्राउन इलेवन को 10 विकेट से और दूसरे मैच में मेपलवुड इलेवन ने पर्क इलेवन को 37 रन से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए मैच में ओलिव ब्राउन इलेवन की टीम 24.4 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्जुन सिंह ने 71 रन, देवांश त्रिपाठी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रांजुल गुप्ता ने तीन, महेश कुमार ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सोलोवेयर यूके इलेवन ने 13.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 161 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से विराट साहनी ने 85 रन व कृष सिंह ने 58 रन बनाए। विराट साहनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। साउथ मैदान-ए पर हुए दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.