उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। अभ्युदय सेवा संस्थान एवं संस्कार भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शहर के कृष्णा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित 2.30 बजे से कवि सम्मेलन शुरु होगा। अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि कवि सम्मेलन में भाल चंद्र त्रिपाठी, अखिलेश अवस्थी, अनुभव अज्ञानी, अंसार काबरी, अनुराग मिश्रा गैर, राहुल विनम्र जैसे प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने सभी इस कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...