अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विराटनगर बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध समाजसेवी दीनबंधु गोयल के आवासीय परिसर के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा के उपरांत अष्टयाम का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भजन मंडली की टीम ने एक से बढ़कर एक सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और हर कोई प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा ...