विराटनगर में भव्य सनातन सम्मेलन की तैयारी तेज
अररिया, जून 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश की राजधानी विराटनगर में आगामी 20 जून 2026 को एक भव्य 'सनातन सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। सनातन सम्मेलन मूल आयोजक समिति द्वारा आयोजित इस एतिहासिक सम्मेलन का उद्देश्य नेपाल की सनातन, बौद्ध एवं किरात परंपराओं के बीच आपसी सद्भाव, सह अस्तित्व तथा सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। आयोजकों द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मेलन में भारत एवं नेपाल के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख आध्यात्मिक वक्ता के रूप में परमहंस आचार्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त किरात धर्म के प्रमुख गुरु तथा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ नेपाल चैप्टर के अध्यक्ष भी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.