अररिया, अप्रैल 15 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर में जारी पांचवें इक्वालिटी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब विराटनगर हब ने जीत लिया है। नेपाल क्रिकेट फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विराटनगर हब ने राजविराज हब को 11 रन से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए विराटनगर ने निर्धारित 20 ओवर में 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाए। विराटनगर की टीका साह ने 30 रन बनाए, जबकि सुभेक्षा लिम्बु ने 17 रन का योगदान दिया। राजविराज की दीपा राम और बंधना रजक ने 2-2 विकेट लिए। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजविराज ने पूरे ओवर खेलकर 6 विकेट खोकर 86 रन बनाए। यह भी पढ़ें- 10 विकेट की जीत के साथ अशोका ज्योति फाइनल में राजविराज की कप्तान साक्षी यादव ने नाबाद 48 रन बनाए, जबकि साक्षी देव ने 13 रन का योगदान दिया। विराटनगर की प्लेयर ऑफ द फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.