अररिया, मार्च 21 -- जोगबनी,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के टिकुलिया से सटे विराटनगर वार्ड 16 दरहिया बस्ती क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाली नंबर की मोटर साईिकल के चालक सुंदरहरैचा-5 निवासी सुजल परियार और पीछे सवार सुनसरी इटहरी-2 निवासी रोशनी विश्वकर्मा को 8 ग्राम 300 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उपरोक्त जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने सोशल मीडिया पर दी है। दोनों को मोरंग पुलिस अपने कस्टडी में रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.