विरसा सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता, मानक ताक पर रखकर हुआ काम
दुमका, मई 27 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत के घुरमुन्दनी गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभुक श्यामसुंदर महतो के नाम से स्वीकृत विरसा सिंचाई कूप का निर्माण मानकों के विपरीत किया जा रहा है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के मुहाने स्थित मैदान में बन रहे कूप की कुल प्राक्कलित राशि 3,95,771 रुपये है। इसमें से अब तक 2,18,960 रुपये की निकासी हो चुकी है। आरोप है कि निर्माण में चिमनी ईंट की जगह बंगला ईंट का उपयोग किया गया है और दस इंची की जोड़ाई की गई है और काम अधूरा छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिरसा सिंचाई कूप निर्माण में बरती जा रही अनियमितता ग्रामीणों का कहना है कि अर्धनिर्मित कूप खुला पड़ा है। आसपास जंगल होने के कारण गुमरो पहाड़ से जंगली जानवर भोजन की तलाश में इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.