भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के 10 नए प्रखंड स्तरीय अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षक और प्रोफेसर इंचार्ज की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कॉलेजों को अधिसूचना मिलते ही शिक्षकों को विरमित करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई थी, लेकिन ज्यादातर शिक्षकों ने विरोध स्वरूप विरमित करने वाला पत्र लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कर्मियों द्वारा कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए पत्र को रिसीव नहीं किया। इस कारण कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षकों को व्हाट्सएप और मेल के माध्यम से शिक्षक और प्रोफेसर इंचार्ज को पत्र थमा दिया। शिक्षकों ने कुलसचिव कार्यालय में योगदान दिया है।मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि विरमित पत्र शिक्षकों ने नहीं लिया था, जबकि विवि के आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करना था। यह भी पढ़ें- विरमित पत्र लेने से कि...