विरमा नदी में बने अवैध पुल को तुड़वाया
हमीरपुर, मई 3 -- राठ। क्षेत्र के कैंथा मौजा से निकली विरमा नदी पर अवैध पुल बनाकर मौरंग का परिवहन करने की सूचना पर शनिवार शाम प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध पुल को ढहा दिया। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। कैंथा मौजा से विरमा नदी निकली हुई है। नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण कर अवैध मौरंग का परिवहन कर काला कारोबार कर रहे थे। रात के अंधेरे में मौरंग का खेल खेला जाता है और सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली से भरी मौरंग का परिवहन इस पुल से किया जाता है। वहीं आसपास किसानों के खेत हैं जहां से मौरंग भरी ट्रैक्टर ट्राली गुजरने से उनके खेतों की फसलों का नुकसान हो रहा था। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वह शनिवार शाम सीओ राजीव प्रताप सिंह और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध तरीके से बने पुल को जेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.