हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। थाना बिवांर के बांधुर खुर्द गांव में विरमा नदी में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजन उसे शुक्रवार की शाम मृत अवस्था मे लेकर जिला अस्पताल आए थे। गांव निवासी दिनेश निषाद के 5 वर्षीय पुत्र अमन दिन के दो बजे के आसपास घर के निकट बहने वाली विरमा नदी पहुंच गया। बाबा नन्दकिशोर ने बताया कि नदी में नहाते समय अमन गहराई में समा गया। उसके डूबने की खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक नदी में खोजबीन करने के बाद अमन को नदी से निकालकर जिला अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.