नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- वियान मुल्डर और रयान रिकेल्टन के शतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में जारी तीसरे और निर्णायक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने आखिरी दिन जीत के लिए 288 रनों का टारगेट रखा है। मुल्डर ने चौथे दिन शानदार बैटिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 221 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। एक समय पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन था, तब मुल्डर और रिकेल्टन की 154 रनों की साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। यह भी पढ़ें- फिलिप्स ने लगाई लंबी छलांग, अभिषेक दूसरे पायदान पर खिसके; वैभव टॉप-10 से बाहरमुल्डर का हैरतअंगेज कन्वर्जन रेट यह मुल्डर का टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल पांच फिफ्टी-प्लस स्कोर में से चौथा शतक है। उनका 80 परसेंट का ...