वियतनाम हादसे में गई विनय की जान, हुआ अंतिम संस्कार
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- जमशेदपुर। जिस बेटे की लंबी उम्र और सलामती की कामना लेकर मां ने जितिया का कठिन व्रत रखा था, उसी बेटे का शव रविवार सुबह घर पहुंचा तो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में मां लग्न देवी बेटे विनय कुमार राय का पार्थिव शरीर देखते ही बदहवास हो गईं। वे बार-बार कहती रहीं कि बेटा, तुम्हारे लिए उपवास किया है, उठ जाओ। रमेश राय के पुत्र विनय करीब दो वर्ष पहले योग शिक्षा का प्रशिक्षण लेकर वियतनाम गए थे। 25 सितंबर की रात स्कूटी फिसलने के बाद ओमनी कार से टक्कर में विनय और रांची निवासी राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- राजा के परिजनों दी जाएगी पांच लाख की वित्तीय सहायता सांसद विद्युत वरण महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की पहल के बाद शव शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.