नई दिल्ली, मार्च 21 -- ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने वियतनाम युद्ध का जिक्र करते हुए अमेरिका पर तंज कसा है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयानों की तुलना वियतनाम युद्ध के दौरान की जाने वाली प्रेस ब्रीफिंग से कर दी है। अराघची ने कहा कि अमेरिका जो भी दावे कर रहा है वे जमीनी हकीकत से एकदम अलग हैं। अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वियतनाम युद्ध के दौरान भी अमेरिका ने इसी तरह का अति आत्मविश्वास दिखाया था। उन्होंने कहा, वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिका की जमीन पर हालत खराब हो गई थी। अमेरिकी अभी भूले नहीं हैं कि किस तरहसे सैकड़ों अमेरिकी सैनिक रोज मारे जा रहे थे तब भी जनरल विलियम वेस्टमोरेलंड को वापस बुला लिया गया और अमेरिकियों को बहकाने की कोशिश की गई कि युद्ध बहुत अच्छा चल रहा है और अमेरिका जीत की ओर है। उन्होंने कहा, अमेरिका की काल्पनि...