जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- वियतनाम के दलात शहर में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में कदमा शास्त्रीनगर निवासी विनय यादव और रांची निवासी राजा कुमार वर्मा की मौत हो गई। दोनों बाइक से दलात से डोंग नाई सिटी की ओर जा रहे थे। हादसा स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5.45 से 6 बजे के बीच प्रेन्न पास पर दतानला वाटरफॉल के पास एक मोड़ पर हुआ। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार उस समय सड़क गीली थी और बाइक दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विनय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनय यादव कदमा के शास्त्रीनगर का रहने वाला था और वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम करता था। घटना की सूचना के बाद जमशेदपुर में परिजनो...