नई दिल्ली, जुलाई 11 -- वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी वियतनाम में भारतीय दूतावास ने दी है। बताया जा रहा है कि नाव पर 32 लोग सवार थे। दूतावास के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल घटना से जुड़ी सभी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से जुटाई जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड PM ने पहली भारत यात्रा में देखी गरीबी, पीएम मोदी के सामने किया जिक्र भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, "एक दुखद घटना में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई है।" भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हो ची मिन्...