हल्द्वानी, जुलाई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। वियतनाम के अल्माटी शहर में आयोजित 10वीं सीनियर एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में दमुवाढूंगा की रहने वाली होनहार खिलाड़ी ममता उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। जु-जित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी ने बताया कि ममता ने सीनियर महिला वर्ग के 63 किलो भार वर्ग की 'जु-जित्सु कॉन्टैक्ट स्पर्धा' में सफलता हासिल की। चैंपियनशिप में एशिया के 24 देशों के चुनिंदा और शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसके बीच ममता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ममता की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खेल रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, उपाध्यक्ष मोहन पाठक, उप निदेशक (खेल) रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, निदेशक सतीश जोशी ने खुशी जता...