वियतनाम नाव हादसे में ऐक्शन, हिरासत में कैप्टन; गई थी 15 भारतीयों की जान
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- वियतनामी पुलिस ने रविवार को नाव हादसे में बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई थी। 57 साल के कैप्टन गुयेन होंग हाई की वॉटरवे ट्रांसपोर्ट सेफ्टी नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जांच की जा रही है। जिस समय हादसा हुआ था, तब स्पीडबोट में 32 भारतीय टूरिस्ट और चार वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। यह बोट शनिवार दोपहर को किनारे से आधे किलोमीटर से भी कम दूरी पर पलट गई थी। इस हादसे में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के शव रविवार को हो ची मिन्ह सिटी लाए गए जहां से जल्द ही उन्हें भारत भेजा जाएगा। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय मिशन ने यह भी बताया कि बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 अपने घर लौट रहे हैं जबकि एक पर्यटक की हालत गंभीर है और वह फू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.