नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अब सातवें घोड़े पर सवार हो चुकी है। इस सेगमेंट के लिए अक्टूबर लगातार पांचवां महीना रहा जब इनकी रिटेल सेल्स 30,000 यूनिट से ऊपर रही। अक्टूबर में 36,911 यूनिट की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2025 में 20,954 यूनिट से 76% ज्यादा है। यह इस साल के साथ अब तक सेगमेंट को मिली दूसरी सबसे बड़ी मंथली सेल्स भी है। यह सितंबर में बेची गई रिकॉर्ड 38,335 यूनिट से सिर्फ 4% कम है। नवंबर की बिक्री के साथ, चालू तिमाही भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार के लिए अब तक की सबसे मजबूत तिमाही बन सकती है। खास बात ये है कि सेगमेंट में टाटा मोटर्स आज भी नंबर-1 कंपनी बनी हुई है। जबकि वियतनाम की विनाफास्ट और देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि, अभी विनफास्ट आगे चल रही है। जनवरी से अक्टूबर 20...