नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- विदेश घूमने जाना हर किसी का सपना होता है। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, वहां के खान-पान का स्वाद लेना और खूबसूरत यादें संजोना ट्रिप का खास हिस्सा होता है। लेकिन जब आप दूसरे देश में हो, तब कुछ बुनियादी बातों का ध्यान भी रखना काफी जरूरी होता है। जहां आपके व्यवहार से न सिर्फ आपकी बल्कि देश की छवि भी खराब हो सकती है। हाल ही में वियतनाम के एक एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो ने इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में कुछ भारतीय पर्यटक एयरपोर्ट के फर्श पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भारतीय पर्यटकों के व्यवहार और सिविक सेंस पर सवाल उठाए हैं।वियतनाम एयरपोर्ट पर क्या करते दिखे इंडियन टूरिस्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीब 15 से 20 भारतीय पर्यटक वियत...