अमरोहा, जुलाई 4 -- वेंक्टेश्वरा समूह के विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जुलाई माह में मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सुधीर गिरी ने बताया कि चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जुलाई माह मुरादाबाद व मेरठ मंडल के मरीजों को सभी प्रकार के ऑपरेशन, उपचार, मेडिकल जांच एवं दवाईयां निशुल्क दी जाएंगी। कहा कि साल में केवल एक दिन एक जुलाई को चिकित्सक दिवस पर फ्री उपचार देने से प्रधानमंत्री का स्वस्थ भारत, आरोग्य भारत का मिशन पूरा नहीं होगा। सभी बड़े हॉस्पिटल एवं चिकित्सा संस्थान यदि इसी तरह अलग-अलग महीनों में मरीजों को निशुल्क उपचार देंगे तो देश में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों को समुचित उपचार मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोटरी क्लब मिड टाउन के शिविर में की गई स्वास्थ्य जांच वेंक्टेश्वरा विश्विद्यालय ...