विमेन पावर लाइन पर अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज
महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस ने विमेन पावर लाइन के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अभद्रता करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहुआर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फोन करने वाले शख्स के नाम-पता की खोज उसके मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने की है।बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि बीते दो जून को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई कि एक खास मोबाइल नंबर से एक शख्स द्वारा विमेन पावर लाइन के टोल फ्री नंबर पर पांच बार फोन करके अभद्रता की गई है। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि सूचना के आधार पर मालूम हुआ कि उस मोबाइल नंबर का धारक बहुआर कला का निवासी है। विमेन पावर लाइन महिलाओं के खिलाफ घटित घटनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.