पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार के तत्वाधान में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु राज्य रणनीति एवं कार्य योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन बियाडा कैम्पस मरंगा स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में किया गया। आयोजन का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल संजीव कुमार, सहायक श्रमायुक्त-सह-श्रम अधीक्षक पूर्णिया जगन्नाथ पासवान एवं श्रम अधीक्षक किशनगंज राम विलाश राम, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अध्यक्ष, कटिहार एवं पूर्णिया के अध्यक्ष एवं सदस्य पुलिस पदाधिकारी के प्रतिनिधि के द्वारा किया गया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु सभी को प्रभावी कदम उठाने हेतु प्रेरित किया गया। बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास ...