रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे में सदर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. विकास गुप्ता की मौत पर अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अस्पताल के उपाधीक्षक, चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखा। अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि डॉ. विकास पिछले दो वर्षों से एनेस्थीसिया विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। तभी जानकारी मिली कि उनके एक रिश्तेदार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। परिजनों के आग्रह पर वे साथ चले गए, लेकिन रास्ते में विमान हादसे का शिकार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...