जौनपुर, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार की सुबह एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में यूपी के जौनपुर जिले की बेटी पिंकी माली भी शामिल हैं, जो उस विमान में बतौर फ्लाईट अटेंडेंट (क्रू मेंबर) तैनात थीं। यह हादसा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब विमान बारामती में लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से विमान अपना संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते समय टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत भीषण आग लग गई। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही विमान में सवार पांचों लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजीत पवार के निधन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.