पटना, जनवरी 29 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर घृणित राजनीति कर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस हादसे को राजनीतिक साजिश से जोड़ने वाले ममता बनर्जी के बयान दुखद है। श्री पांडेय ने ममता बनर्जी के बयान पर नाराजगी जताया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार की मौत एक हादसा थी और इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा यह समय किसी प्रकार की राजनीति का नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.