विमान हादसे की रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर में तैयार होगा : एएआईबी
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया के विमान एआई-171 हादसे (जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी) की जांच की फाइनल रिपोर्ट का मसौदा इस साल अक्तूबर तक तैयार होने की उम्मीद है। शीर्ष अदालत में दाखिल एक विस्तृत हलफनामे में, एएआईबी ने कहा कि किसी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान से जुड़ी गंभीर दुर्घटना केवल घरेलू जांच का मामला नहीं है, बल्कि यह शिकागो कन्वेंशन और इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) के नियमों के तहत आने वाली अंतर्राष्ट्रीय जांच का मामला है। एएआईबी ने हलफनामे में कहा कि जांच केवल एक आंतरिक घरेलू प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरचित और संधि-शासित जांच का रूप ले लेती है। यह भी पढ़ें- कब तक आएगी अहमदाबाद विमान हादसे की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.