विमान से महाकाल-ओंकारेश्वर के दर्शन की सुविधा
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- आईआरसीटीसी ने महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए चार रात और पांच दिन का हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यात्रा 20 से 24 सितंबर तक होगी। यात्रियों को लखनऊ से इंदौर तक आने-जाने की सुविधा विमान से मिलेगी। तीन सितारा होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था पैकेज में शामिल है। उज्जैन में महाकालेश्वर के साथ चिंतामन गणेश, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर का किला, नर्मदा घाट और मांडू के जहाज महल व हिंडोला महल का भ्रमण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.