नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए इंडिगो की विमान सेवा रद्द होने के बाद गुरुवार को एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। महिला इंडिगो स्टाफ से तेज आवाज में बहस करते हुए कंप्यूटर टेबल को पीटने लगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने महिला पर एयरपोर्ट की 49 हजार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि एयरपोर्ट की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली महिला की पहचान ममोनी खराट के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में महिला बोल रही है कि उसका बीमार बच्चा कोलकाता में है, उसे जल्दी पहुंचना है लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह भी पढ़ें- Delhi News: विमान रद्द होने के बाद इंडिगो स्टाफ से भिड़ी महिला, एफआईआर दर्जआईआर दर्ज हंगामे ...