विमान यात्री पर हत्या की कोशिश का भी आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- कुआलालंपुर-कोच्चि विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाले यात्री के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने विमान की खिड़की का पैनल तोड़ा और साथ यात्रा कर रहे यात्रियों और केबिन क्रू को भी धमकाया था। नेडुम्बसेरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पलक्कड़ के कूट्टानाद निवासी जमशीर अथानिककल, जो बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि जाने वाली बाटिक एयर के विमान ओडी-231 में यात्रा कर रहे थे। जमशीर ने कथित तौर पर विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट जबरदस्ती खोलने की कोशिश की, खिड़की का पैनल तोड़ा और साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को धमकाया, जिससे विमान में सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने बताया कि केबिन क्रू ने बीच-बचाव किया और उसे काबू में किया। पुलिस ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.