विमान यात्री के बैग का लॉक टूटा मिला, शिकायत भी नहीं सुनी
वाराणसी, जून 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान यात्री ने चेक इन बैगेज का लॉक क्षतिग्रस्त होने और शिकायत दर्ज करने से इनकार किए जाने का आरोप लगाया है। वह भुवनेश्वर से कोलकाता होते हुए वाराणसी पहुंचा था। यात्री हिमांशु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच और मुआवजे की मांग की है। बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका चेक इन बैगेज टूटा मिला। इंडिगो के स्थानीय मैनेजर ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इन्कार कर दिया। बकौल हिमांशु, मैनेजर ने कहा कि पहले यह साबित किया जाए कि यात्रा से पहले बैग का लॉक सही था। यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग में लगे लॉक का पासवर्ड भूल गए तो इस सिंगल हैक से खोलें इसके लिए उनसे यात्रा से पहले की बैग की तस्वीर भी मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.