नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में घरेलू हवाई यात्रा लगातार बढ़ रही है, लेकिन उड़ानों में देरी या रद्द होने की समस्या का यात्रियों को सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विमानन कंपनियों के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें बैगेज को लेकर आ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बैगेज समय पर न पहुंचने या फिर बैगेज के टूटने या खराब होने जैसी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। मई में घरेलू विमानन कंपनियों के खिलाफ 3080 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें एलायंस एयर की हैं, जिनकी कुल हिस्सेदारी 74.9 प्रतिशत रही। इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप का नंबर रहा।

यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी ट्रैफिक रिपोर्ट से पता चलता है कि जनवरी से मई के बीच घरेलू एयरलाइंस में 7.29 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। बीते...