वाराणसी, मार्च 22 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एयरपोर्ट विदेशी यात्री के बैग से दो बारहसिंहा के सींग बरामद किए गए। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे लेकर चली गई। बाबतपुर पुलिस ने बताया कि रूसी नागरिक दमित्री ब्रेकिन बैंकाक जाने के लिए दो दिन पहले काशी पहुंचा था। रविवार दोपहर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 215 से बैंकॉक जाने के लिए वह एयरपोर्ट पर पहुंचा। बोर्डिंग पास सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में बारहसिंहा के दो सींग दिखे। सीआईएसएफ जवानों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस को सौंपने के बाद उसकी यात्रा रद्द कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.