विमान में बम; लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट के टेक ऑफ से ठीक पहले मचा हड़कंप, रोकी उड़ान
नई दिल्ली, जून 12 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप और अफरातफरी मच गई जब टेक ऑफ के लिए तैयार इंडिगो के विमान में बम की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर आ गईं और विमान को रनवे से दोबारा एप्रन में लाया गया। यात्रियों को विमान से उतारने के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। सघन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस दौरान विमान के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विमान में 180 यात्री सवार थे।टॉयलेट में मिला 'बम' लिखा टिशू पेपर सूत्रों के अनुसार इंडिगो का विमान 180 यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार था। सुबह करीब 10:45 बजे उसे टेकऑफ करना था। सभी यात्री अपनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.