विमान ने भरी उड़ान तो सामने आई बड़ी मुसीबत, रनवे से टकराई टेल; 2 घंटे तक हवा में गिराया तेल
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर वियतनाम एयरलाइंस की एक फ्लाइट टेकऑफ के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। वियतनाम के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAV) की रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 787-9 विमान की रफ्तार टेकऑफ रोल के दौरान दो बार कम हुई। दूसरी बार रफ्तार घटने तक विमान रनवे का काफी हिस्सा पार कर चुका था। इसके बावजूद पायलटों ने टेकऑफ जारी रखा और विमान महज करीब 91 मीटर रनवे बचा होने पर हवा में उठ सका। बताया जा रहा है कि घटना 15 अगस्त की है। हनोई जाने वाली वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN34 ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे म्यूनिख से उड़ान भरी थी। विमान में 271 यात्री और 16 क्रू सदस्य सवार थे। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या के संकेत मिलने पर पायलटों ने विमान को वापस म्यूनिख ले जाने का फैसला किया।टेकऑफ के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.