नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। मध्य पूर्व की अस्थिर स्थिति को देखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने मध्य पूर्व और इस्तांबुल आने-जाने वाली उड़ानों की टिकट रद्द करने की स्थिति में शुल्क माफ करने की सुविधा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह छूट उन सभी यात्रियों को मिलेगी जिनकी यात्रा मध्य पूर्व के देशों और इस्तांबुल के लिए निर्धारित है। इस पूरे क्षेत्र में वर्तमान समय में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से लेते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.