नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक-दिल्ली उड़ान के शौचालय से दो किलोग्राम से अधिक संदिग्ध गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह बरामदगी पांच अप्रैल को हुई। निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, भारतीय सीमा शुल्क की विशेष शाखा, वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने बैंकॉक से आने वाली उड़ान पर नजर रखी।बयान में कहा गया है कि निगरानी के दौरान विमान के शौचालय के कूड़ेदान से धूसर (ग्रे) रंग के टेप में लपेटे गए तीन पैकेट बरामद किए गए। पैकेटों की एक्स-रे से जांच की गई, जिससे संदिग्ध सामग्री का संकेत मिला।इसमें कहा गया है कि जांच करने पर पैकेटों में हरे रंग का पत्तीनुमा पदार्थ पाया गया, जिसके गांजा होने का संदेह है।बयान के अनुसार, संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.