वाराणसी, मार्च 12 -- बाबतपुर। बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो एयरलाइंज की खजुराहो जाने वाले विमान के पहिये में तकनीकी खराबी आ गई। विमान रवाना नहीं हो सका। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए उन्हें इंडिगो दिल्ली के विमान से खजुराहो भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6 ई 2083 खजुराहो के लिए उड़ान भरना था। विमान के सुरक्षा जांच के दौरान पहिये में तकनीकी खराबी दिखी। इसके बाद तकनीकी टीम ने जांच पड़ताल के बाद उड़ान को रोक दिया। काफी प्रयास के बाद भी गड़बड़ी नहीं दूर हो पाई। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडिगो दिल्ली के विमान 6ई-5040 से यात्रियों को खजुराहो भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.