नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिगो के बाद एयर इंडिया समूह और आकासा एयरलाइन्स ने भी विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर ईंधन शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। एयर इंडिया समूह ने घरेलू उड़ानों के लिए 400 से लेकर 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 20900 (215 डॉलर) तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में त्योहारी सीजन में हवाई जहाज से आना-जाना महंगा हो गया है। बढ़ाई गई दरें एयर इंडिया एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर की रात 12 बजे से और एयर इंडिया में नौ अक्तूबर सुबह 11 बजे से होने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगी। यह भी पढ़ें- एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, उड़ानें होंगी महंगी! शुल्क उड़ान की दूरी और मार्ग के आधार पर अलग-अलग होगा। एयर इंडि...