हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। टेंट व्यापार एसोसिएशन सम्मेलन में विमल तौलिया को जिलाध्यक्ष, गोपाल भट्ट को जिला महामंत्री और केडी जोशी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री सुभाष गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे। बुधवार को मुखानी रोड स्थित बैंक्वेंट हॉल में आयोजित सम्मेलन में चुनाव अधिकारी हरजीत सिंह सच्चर, भोला दत्त भगत, कन्हैया लाल साह और जनक राज उत्पल के संचालन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। तीनों पदों पर एक-एक ही दावेदार सामने आने पर तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने टेंट व्यवसाय पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का बिगुल भी फूंका। प्रदेश अध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल ने कहा कि टेंट व्यवसाय पर 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.