विमलेंद्र की मौत मामले में पत्नी व साले की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप
रुद्रपुर, जून 13 -- किच्छा, संवाददाता। वीर विमलेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को बयान देकर उसकी पत्नी और साले की भूमिका पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। किशनपुर निवासी विमलेंद्र सिंह की 5 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले को संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले विमलेंद्र की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर एक प्रॉपर्टी डीलर, भूमि क्रेता और मृतक के रिश्तेदार पर जमीन हड़पने की नीयत से उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। शनिवार को मृतक के परिजन अपने अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए। उन्होंने पत्नी और साले की भूमिका की भी गहन जांच किए जाने की मांग की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि मामले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.