रुद्रपुर, जून 17 -- किच्छा, संवाददाता। किशनपुर, किच्छा निवासी एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो प्रापर्टी डीलर और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक की पत्नी भावना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति वीर विमलेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश की किशनपुर क्षेत्र में कृषि भूमि है। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया था कि प्रापर्टी डीलर राजीव आहूजा पुत्र कृष्ण लाल आहूजा निवासी आवास विकास, किच्छा और आशीष नागपाल उर्फ आशु पुत्र वेदप्रकाश उन पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- विमलेंद्र आत्महत्या प्रकरण में दो प्रापर्टी डीलर समेत तीन पर केस विरोध करने पर भूमि पर कब्जा करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धम...