रुद्रपुर, जून 17 -- किच्छा। वीर विमलेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी किशनपुर किच्छा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विमलेंद्र की पत्नी भावना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति वीर विमलेन्द्र सिंह की किशनपुर में कृषि भूमि है। विमलेंद्र कुछ दिन से परेशान चल रहा था। भावना के पूछने पर विमलेंद्र ने आरोप लगाया कि उसे भूमाफिया राजीव आहूजा पुत्र कृष्ण लाल आहूजा निवासी आवास विकास किच्छा और आशीष नागपाल उर्फ आशु पुत्र वेदप्रकाश जबरन भूमि उन्हें बेचने के लिए दबाव बना कर परेशान कर रहे है। उसके विरोध करने पर वह दबंगई के बलपर भूमि पर कब्जा करने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे है। भावना ने आरोप लगाया कि पड़ोस की भूमि की मालकिन अनुराधा पुत्री मानवेंद्र सिंह भी विमलेंद्र पर झूठे मुकदमे कर कानूनी...