हरिद्वार, मार्च 25 -- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भाजपा की वरिष्ठ नेता विमला ढौंडियाल को भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बुधवार को जिला उपाध्यक्ष विमला का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वागत किया। साथ ही विधायक ने विमला को बुके भेट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विमला ने कहा कि पार्टी में निस्वार्थ भाव से सेवा करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...