कानपुर, मार्च 22 -- टीएसएच में चल रही सिग्नेचर लॉन टेनिस डे प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल वर्ग में विमन्यु अग्रवाल और अभिनव भाटिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, डबल्स वर्ग में विशाल-गौतम की जोड़ी और ऋषभ-शिवम की जोड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के टेनिस कोर्ट पर खेले गए पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में विमन्यु ने अभिनव भाटिया को 4-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नितिन ने नितेश कुमार सिंह को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल के पहले सेमीफाइनल में विशाल खन्ना और गौतम खेमका की जोड़ी ने डॉ. डीके जयपुरिया और अजय गुप्ता की जोड़ी को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने नितीश कुमार सिंह और त्रिनभ चोपड़ा की जोड़ी को 4-0 से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.